फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर दस सपाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर दस सपाइयों पर केस
विज्ञापन

गोरखपुर। कानून व्यवस्था सहित कई मांगों के संबंध में शुक्रवार को बेतियाहाता सपा कार्यालय से नगर निगम धरना देने जा रहे 10 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शनिवार को राजघाट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सपाइयों पर धारा 144 के उल्लंघन, बिना अनुमति धरना देने और सड़क जाम करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा नौ अगस्त को प्रदेश भर में धरने का आयोजन किया गया था। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह सपा कार्यकर्ता बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो गए और नगर निगम के लिए रवाना हो गए। पुलिस का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने नार्मल तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दो सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर बस से पुलिस लाइंस लाई फिर शाम को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। पुलिस का कहना था कि बिना अनुमति जुलूस की शक्ल में धरना देने जाने पर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि त्यौहारों और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसका उल्लंघन भी किया गया है। इस पर दस अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 और 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें