फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने जायदाद के लिए चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

Tue, 08 Oct 2019 07:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटा फरार है, पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन


बताया गया कि परशुराम (55) की सोमवार की आधी रात के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जायदाद के विवाद को लेकर घटना होना बताया जा रहा है। हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पन्नेलाल उर्फ अलगू पर है। 

मृतक की बेटियों ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कुइया कंचनपुर गांव के रहने वाले परशुराम हमेशा बीमार रहते थे, जिनक इलाज उनकी बेटियां ही कराती थीं। परशुराम की चार बेटियां गुंजा, पुनिता, शंकराती और गीता हैं।
विज्ञापन


इनकी शादी हो चुकी है और सभी अपने घर रहती हैं। परशुराम का बेटा पन्नेलाल है। गांव के लोगों के मुताबिक, परशुराम अपनी बीमारी पर बेटियों द्वारा खर्च किए गए रुपये की भरपाई अपने जायदाद में से कुछ जमीन को बेचकर करना चाहता था। 

इससे उसका बेटा पन्नेलाल नाराज था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात कुइयां गांव में नाच का कार्यक्रम हो रहा था। रात में परशुराम वहीं से घर वापस आ रहा था,  रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। 

चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र ने कहा कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें