फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया क्लब में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 50 हजार रुपये से अधिक नकद और चार गड्डी ताश बरामद

Sun, 13 Oct 2019 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी के नेतृत्व में सदर कोतवाली और स्वॉट टीम ने रविवार की शाम देवरिया क्लब में दबिश देकर सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उनके पास से 50 हजार रुपये से अधिक नकदी और ताश की चार गड्डी मिली। 

विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में शहर के कई चर्चित प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि समेत कई भाजपा नेता कोतवाली में पहुंच गए। देर रात तक वह पैरवी में जुटे रहे।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को सूचना मिली थी कि देवरिया क्लब में प्रतिदिन जुआ खेला जा रहा है। उन्होंने सीओ भाटपाररानी सीताराम के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार की शाम सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम के साथ सीओ ने दबिश दी। यहां से सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। 
विज्ञापन


सीओ भाटपाररानी सीताराम के मुताबिक पकड़े गए लोगों में सदर कोतवाली के मालवीय रोड के आनंद जायसवाल, नेहरूनगर के मन्ना, तिलक रोड के सतीश श्रीवास्तव, न्यू कॉलोनी के कृष्णपति त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के बालकुंआ के छेदी राव, उत्तराखंड के काशीपुर के अनिल कुमार और लार के नदौली निवासी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी के पास से 50 हजार रुपये से अधिक नकदी और चार गड्डी ताश मिला। 

सूचना मिलते ही भाजपा नेता सदर कोतवाली पहुंचे। सभी ने सीओ सीताराम और सदर कोतवाल अरुण मौर्य से बात की, लेकिन बात नहीं बनी। सीओ सीताराम ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें