फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कुर्ना नाला में डूब रहे दो दोस्तों को बचाने में डूबा 11वीं का छात्र, साथी सहकुशल निकले बाहर

Sun, 13 Oct 2019 08:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कुर्ना नाला में नहाते समय डूब रहे दो साथियों को बचाने की कोशिश में 11वीं के छात्र की जान चली गई। घटना सिसई गुलाब राय गांव का है। दोनों दोस्त तो सकुशल बाहर आ गए, लेकिन उन्हें बचाने गया छात्र डूब गया। काफी प्रयास के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार को सिसई गुलाब राय निवासी अतुल यादव गांव से पश्चिम बह रहे कुर्ना नाला में साथियों के साथ नहाने गया था। सभी दोस्ते नाले में नहा रहे थे, तभी पैर फिसलने से हरिकेश यादव और सुधांशु पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर अतुल उस ओर बढ़ा। 

काफी प्रयास के बाद अतुल ने दोनों दोस्तों को तो बचा लिया, लेकिन खुद नाले के गहरे पानी में डूब गया। अतुल के मौत की खबर सुनते ही मां मीना देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। 
विज्ञापन


अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें