फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मांगी रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 30 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अधिवक्ता ने जमीन के विवाद में पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



जटेपुर दक्षिणी में रहने वाले अधिवक्ता संजय प्रकाश सत्यम ने एसएसपी से को प्रार्थना पत्र देकर रंगदारी मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 16 मार्च की रात वह शाहपुर के विष्णुपुरम में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। मोबाइल नंबर 9721540145 से किसी व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी।

रुपये न देने पर सुदीप मधई से रजिस्ट्री कराए जमीन पर कब्जा न करने की धमकी दी। अधिवक्ता का आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें