फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर ने जड़ा शतक, यूपी जीत की ओर

Thu, 15 Dec 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्राफी में बैटिंग करते यूपी अंडर-16 के खिलाड़ी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर 16) के दूसरे दिन समीर रिजवी के शानदार शतक की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने विदर्भ के खिलाफ 205 रनों की अजेय बढ़त हासिल कर ली। समीर के 105 रनों के नाबाद प्रहार से यूपी ने पहली पारी में 296 रन बनाए। प्रत्युत्तर में विदर्भ की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई। स्टंप उखड़ने तक मेहमान टीम एक रन पर दो विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आई। पहली पारी में विदर्भ की टीम मात्र 91 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के बैनर तले पूर्वोत्तर रेलवे के मैदान पर आयोजित इस तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन मौसम की खराबी के चलते खेल करीब साढ़े तीन घंटे देर से दोपहर एक बजे शुरू हुआ। यूुपी ने चार विकेट पर 160 रनों के आगे खेलना शुरू किया। 36 रनों पर नाबाद रहे समीर रिजवी और वेदांश प्रजापति (17) ने अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर बढ़ाना शुरू किया। जब लग रहा था कि दोनों की निगाहें जम चुकी हैं, तभी वेदांश ने एकाग्रता खोई और प्रेरित अग्रवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

समीर का साथ देने कार्तिक त्यागी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें 18 के योग पर रोहित दत्तात्रेय ने पवेलियन भेज दिया। कार्तिक ने चार चौकों की सहायता से 18 रन बनाए। इसके बाद आविज असलम का नंबर आया, पर 10 के निजी योग पर रोहित की गेंद पर श्रोयोग पवार ने उन्हें स्टंप कर दिया। यूपी का विकेट कुछ-कुछ देर के अंतराल पर गिरता गया, लेकिन समीर रिजवी एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी करते रहे। आविज असलम के बाद स्पर्श जैन (6), लक्ष्य कन्यान (2) भी ज्यादा देर नहीं चले। इस बीच समीर ने अपना पहला शानदार शतक पूरा कर लिया। इस सफर में उन्होंने 177 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए। समीर 105 रनों पर नाबाद लौटे। स्पर्श को रोहित दत्तात्रेय ने अपना शिकार बनाया, जबकि लक्ष्य का कैच मनीष आहूजा ने पकड़ा। यूपी की पारी जब समाप्त हुई तब तक उसे 205 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल चुकी थी।
विज्ञापन


मेहमान टीम ने जब दूसरी पारी शुरू की तो उसके बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया। एक तो शाम का समय, ऊपर से पहली पारी में 205 रनों से पिछड़ने का दबाव प्रारंभिक बल्लेबाजों पर साफ नजर आया। पहली पारी में अपनी तेज गेंदों से विदर्भ के बल्लेबाजों के पांव उखाड़ने वाले कार्तिक त्यागी ने महज पांच ओवरों के खेल में पहले अवेश शेख (0) और फिर मनीष आहूजा (0) को बिना खाता खोले पवेलियन भेज मेहमान टीम को बैकफुट पर ला दिया। अमन धनकर (0) और अमन मोखाड़े (एक) नाबाद लौटे।

गुरुवार को जब विदर्भ अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाएगा तो उसका जहां लक्ष्य पारी की हार टालना होगा, वहीं यूपी की टीम पहली पारी में बढ़त के आधार पर अंक लेने के बजाय मेहमान टीम को पारी से हराना चाहेगी। ऐसे में अंतिम दिन का खेल रोमांच से भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें