फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर केस : सपा ने निकाला विरोध मार्च, पुलिस ने रोका तो दिया धरना

Fri, 11 Oct 2019 02:52 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी इस मामले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले के सेवरही में विरोध जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन मार्च सेवरही कस्बे की तरफ बढ़ रहा था। तभी इस जुलूस को पुलिस ने सेवरही मुख्यालय के पास रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। और सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार और सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। सपा की अगुवाई पूर्व जिलाध्यक्ष इलायास अंसारी कर रहे थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें