फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण को प्रत्याशी बना सपा ने खेला बड़ा दांव

Mon, 19 Feb 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रवीण निषाद का स्वागत किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीस पार्टी और निषाद पार्टी को साथ लेकर सपा ने बड़ा दांव खेला है। सपा की मंशा है कि मुस्लिम, पिछड़ा और अति पिछड़ा वोट बैंक को एकजुट किया जाए। ऐसा हुआ तो पार्टी को फायदा मिलेगा। बहरहाल, इस गठजोड़ का कितना फायदा सपा को मिलेगा, यह 14 मार्च को मतगणना के साथ मालूम हो सकेगा।  
विज्ञापन


गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा ने प्रवीण कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वह निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी के नाम का एलान करने के साथ ही गोरखपुर की पार्टी इकाई को एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने बसपा के टिकट पर पिछला (2014) लोकसभा चुनाव लड़ने वाले रामभुआल निषाद और सपा प्रत्याशी रहीं राजमति निषाद को मंच पर बैठाया। यह बताने की कोशिश की कि एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब खान को मंच पर बैठाकर पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। इसे नगर निकाय चुनाव में हाथ से फिसले मुस्लिम वोट बैंक को दोबारा एकजुट करने की कवायद भी मानी जा सकती है। 

मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर समाज सेवा में आया हूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश होगी। पिछड़ा, अति पिछड़ा सहित समाज के सभी तबके को लेकर आगे बढ़ेंगे। बेरोजगारी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है। निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ आने से सपा को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

- प्रवीण निषाद, प्रत्याशी सपा
 
पर्सनल प्रोफाइल
नाम- प्रवीण निषाद
जन्मतिथि- एक अक्तूबर 1988
शिक्षा- बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग
परिवार- डॉ. संजय निषाद (पिता), मालती निषाद (मां), ऋतिका साहनी (पत्नी), युवराज (बेटा), परी (बेटी), डॉ. अमित निषाद, श्रवण निषाद और डॉ. पूनम कुमारी (सब भाई-बहन)

नामांकन के बहाने ताकत दिखाएगी सपा
सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के नामांकन के बहाने पार्टी अपनी ताकता का अहसास कराएगी। नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी सोमवार को  नामांकन जुलूस का हिस्सा बनेंगे। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि चंपा देवी पार्क से नामांकन जुलूस सोमवार को सुबह 11 बजे निकाला जाएगा। एमएलसी सीपी चन्द, सन्नी यादव, रामसुंदर दास निषाद, और राजपाल कश्यप सहित तमाम नेता भी नामांकन जुलूस के दौरान मौजूद रहेंगे। 

प्रवीण को टिकट से सपाई नाराज
संगठन के लिए काम करने वाले सपा के कुछ नेता प्रवीण को टिकट देने से नाराज हैं। वे दबी जुबान कह रहे हैं कि प्रवीण के पास सपा की प्राथमिकता सदस्यता भी नहीं थी। वह निषाद पार्टी की राजनीति कर रहे थे। अचानक सपा ने प्रत्याशी बना दिया। इससे जमीनी कार्यकर्ता और कई पदाधिकारी निराश हैं। बसपा से पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बाद रामभुआल निषाद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उनकी अपने समाज में अच्छी पकड़ है। सपा के टिकट से पिछला चुनाव लड़ने वाली राजमति निषाद ने दो लाख 26 हजार 344 वोट हासिल किया था। वह टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें