फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी संगठन है आरएसएस : राज्यपाल

Sun, 11 Sep 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर मे संस्कार भारती के अखिल भारतीय साधारण सभा का उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल राम नाईक। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देशभक्तों का राष्ट्रवादी संगठन बताया और कहा कि यह देश में ही नहीं विदेशों में भी बेहतर कार्य कर रहा है। गोवा की घटना अपवाद है। एक छोटी सी घटना से किसी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। चुनाव नजदीक देखकर नेता लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं, जबकि हर किसी को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें राज्यपाल ने संस्कार भारती के कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं। उन्होंने कहा कि गोवा जैसी छोटी घटना से संघ का आंकलन नहीं किया जाना चाहिए। उसका हर कार्य राष्ट्रहित में होता है। चुनाव नजदीक आने पार्टियों के लोग विवादास्पद बयान भी देने लगते हैं। बहस वैचारिक स्तर पर होती है, पर ध्यान रहना चाहिए कि कोई अप्रिय बात न कहे। किसी को निजी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वोट देना सबका अधिकार है। चुनाव में सभी पार्टियां हाेंगी, मतदाता अपनी पसंद से वोट करेगा। प्रयास इसका होना चाहिए कि चुनाव में मतदान सौ प्रतिशत हो।
उन्होंने कहा कि संस्कार भारती के कार्यक्रम में उनका शामिल होना आनंदवर्द्धक और प्रेरणादायी घटना है। योगेंद्र ने संस्कार भारती के जिस पौधे का रोपण किया था आज वह उनके सामने वट वृक्ष के रूप में खड़ा है। वे 93 साल के होते हुए भी कार्य कर रहे हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। हम उनका अभिनंदन करते हैं। संस्कार भारती का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। उसी से निकली हिंदी अन्य भाषाओं की बड़ी बहन है। उसके साथ अन्य को भी लेकर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन

सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कार भारती देश की प्राचीन विधा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसकी सक्रियता का असर प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं पर भी देखने को मिलता है। शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उनके दौरे होते रहते हैं। उनका प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। समारोह में राज्यपाल ने स्मारिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें