फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को खजनी में होगी संविदा बस चालकों की भर्ती, उम्र 23 साल हो और शिक्षा आठवीं पास

Tue, 17 Dec 2019 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बस चालकों की भर्ती - फोटो : demo
विज्ञापन
खजनी स्थित कंबल कारखाना परिसर में 18 दिसंबर को राप्तीनगर डिपो के लिए संविदा बस चालकों की भर्ती होगी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार के अनुसार 52 संविदा चालकों की भर्ती की जानी है। निर्धारित स्थल पर भर्ती की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। 23 वर्ष, छह माह की आयु और पांच फीट तीन इंच लंबाई वाले कम से कम कक्षा आठ पास अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। संविदा चालकों को 1.50 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

संविदा चालकों को प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किमी चलने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। पीएफ-नाइट भत्ता व पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी डिपो या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें