फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यात्री 149 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत 

Thu, 04 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
परिवहन निगम ने रोडवेज यात्री को बड़ी राहत दी है। अब यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत होने पर यात्री परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर 149 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह नंबर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका कार्यालय लखनऊ में बनाया गया है।
विज्ञापन


नए हेल्पलाइन नंबर को आमजन तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार गोयल ने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। अब तक इस्तेमाल हो रहे निगम के टोल फ्री नंबर 18001802877 की जगह अब 149 का ही उपयोग किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परिक्षेत्र में चलने वाली सभी बसों में यह नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाने का आदेश दिया है। बस के चालक की बाई ओर खिड़की के ऊपर यह नंबर अंकित होगा।

इसके अलावा परिचालक सीट के ऊपर, दाईं ओर शीशा के बीच में तथा रियर विंड स्क्रीन के ऊपर हेल्पलाइन नंबर अंकित होगा। ताकि, यात्री आसानी से इस नंबर की जानकारी पाकर इस पर अपनी बात विभाग तक पहुंचा सकें। इस नंबर पर यात्री शिकायतों के अलावा सुझाव भी दे सकते हैं। 15 अगस्त तक नया हेल्पलाइन नंबर बसों में लिखवा देने का आदेश दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि 149 यात्रियों को बहुत राहत मिलेंगी।  एसी बस के यात्रियों को मुफ्त पानी परिवहन निगम में परिवहन नीर बंद होने के बाद एसी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरी ब्रांड का पानी दिया जा रहा है। अब उन्हें रास्ते में आधा लीटर पानी की बोतल मुहैया कराई जाएगी। पानी की बोतल ब्रांडेड होगी। गोरखपुर डिपो के एआरएम आरके मंडल ने बताया कि नई बोतल ब्रांडेड कंपनी की है। चार अगस्त से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। वाल्वो बस के यात्रियों को निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जाता रहा है, अब गोरखपुर परिक्षेत्र से चलने वाली एसी बस और जनरथ बस सेवा में भी यात्रियों को मुफ्त पानी की बोतल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें