रोडवेज बसों का किराया मंगलवार रात से बढ़ जाएगा। मुख्यालय के आदेश के बाद अधिकारियों ने ईटीएम में बढ़ा किराया फीड करवा दिया दिया जाएगा। हालांकि किराए में बढ़ोत्तरी से यात्रियों पर बोझ जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि मुख्यालय से आदेश आने के बाद किराये में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब किराया 90 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा। परिचालकों को बढ़े किराये की जानकारी दे दी गई है। इसे आधी रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा। 50 किलोमीटर तक केवल 50 पैसे की बढ़ोत्तरी होगी लेकिन 50 से 100 किलोमीटर तक एक रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
इतना बढ़ेगा किराया
0 आनन्द विहार दिल्ली ........आठ रुपए
0 लखनऊ.................तीन रुपए
0 इलाहाबाद...............तीन रुपए
0 वाराणसी................दो रुपए
0 कानपुर.................चार रुपए
0 सोनौली.................एक रुपए
0 बस्ती..................एक रुपए
0 महराजगंज..............एक रुपए
0 देवरिया -------- एक रुपये
0 पडरौना--------एक रुपये