गोरखपुर। हड़हवा फाटक के पास सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने जगेसर पासी चौक के पास रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और नगर आयुक्त भी पहुंचे। ऋषि मोहन के मुताबिक नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण और पेयजल के लिए ट्यूबेल लगाने की घोषणा की।
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। पूर्व पार्षद ने कहा कि महानगर में एक ही सड़क को कई बार बनाया जाता है लेकिन वार्ड की सड़कों पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।
नंदलाल गुप्ता, संजय शिलांकुर, संजय द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, जयप्रकाश, मनमोहन,रंजीत पांडेय, शिवदयाल गुप्ता, लेखराज, योगेंद्र गौड़ आदि उपस्थित थे।