फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तारकोल में प्लास्टिक वेस्ट मिलाकर होगा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तारकोल में प्लास्टिक वेस्ट मिलाकर होगा सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

गोरखपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हो रहे देशव्यापी अभियान में लोक निर्माण विभाग भी शामिल हो गया है। दो अक्टूबर से विभाग तारकोल में प्लास्टिक वेस्ट मिलाकर सड़कों का निर्माण कराने जा रहा है। इसका शुभारंभ रूस्तमपुर- पैडलेगंज मार्ग से होगा। इस सड़क का पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किया गया है। डेढ़ किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 94 प्रतिशत तारकोल तथा छह प्रतिशत प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एमपी चौरसिया ने बताया कि विभाग ने तय किया है कि अब जो भी सड़कें बनेंगी उसमें प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रूस्तमुपर-पैडलेगंज मार्ग का चयन किया गया है। एक तरफ सड़क की पिचिंग हो गई है। दूसरी तरफ का कार्य कराया जाना है। उसमें प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग होगा। विभाग ने प्लास्टिक का रेट 22 रुपये किलो ग्राम निर्धारित किया है। प्लास्टिक वेस्ट के बुरादे को तारकोल के साथ गिट्टी में मिलाकर बिछाया जाएगा। पिचिंग के कार्य में भी उसे तारकोल में मिलाकर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें