फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल हुए तीन लोगों की मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा, बेलीपार और कैंपियरगंज में बुधवार को घायल हुए तीन लोगों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां देर रात सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन



गुलरिहा, बरौली के बनारसी (50) बुधवार की शाम साइकिल से बैजनाथपुर से आ रहे थे। गांव के पास बाइक सवार युवक ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बाइक लेकर युवक फरार हो गया। परिवार के लोगों ने बनारसी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


दूसरी घटना बेलीपार क्षेत्र में हुई। दक्षिण कोलिया के रहने वाले पुटेश्वर (50) बुधवार की शाम नौसढ़ चौराहे से सामान लेकर घर जा रहे थे। चौराहे पर बाइक सवार युवक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। तीसरी घटना कैंपियरगंज में हुई। कस्बे का रहने वाला राकेश (17) संदिग्ध हाल में घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे। बुधवार की देर रात उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें