फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन की मौत

Mon, 14 Oct 2019 11:34 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
सड़क पर हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देवरिया के सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। टेम्पो स्व टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। तीनों वाहनों के परखचे उड़ गए। 

विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
मझौली राज नगर के टेढ़ी मोहल्ला निवासी खलील (30) अपने साथी टेनी के साथ सोमवार की रात नौ बजे बाइक से सलेमपुर से घर लौट रहा था। नदावर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेम्पो में टक्कर हो गई। टेम्पो से टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार खलील और टेनी को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। 

हादसे में स्कॉर्पियो सवार भाटपाररानी के लाखोपार निवासी वशिष्ठ यादव (25), विजेंद्र यादव, लोरिक यादव, रूदल यादव, राहुल और राजेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। टेम्पो सवार कुछ लोगों को भी चोट आई हैं उन्हें निजी अस्पतालों में ले जाया गया। आनन-फानन में सभी घायलों को सलेमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खलील, टेनी और वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें