फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर नपेंगे चिकित्सक’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर नपेंगे चिकित्सक’
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की
इंडो-नेपाल बॉर्डर की सड़कों पर विद्युत पोल की शिफ्टिंग क ी प्रगति ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर के कड़े तेवर रहे। सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर सख्त दिखे तो सरकारी चिकित्सकों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर खफा नजर आए। दोनों मामलों में दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार मेें सोमवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने लोक निर्माण विभाग, ड्रेनेज खंड एवं वन विभाग व तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में भू माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे वाले भूमि को मुक्त कराते हुए विभागों को प्रमाण पत्र देने की सख्त हिदायत दी। गोशाला निर्माण व भरण -पोषण के लिए शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र प्रेषित करने का भी निर्देश दिया। एनएच-233 इंडो नेपाल बॉर्डर की सड़कों पर विद्युत पोल की शिफ्टिंग के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिला संयुक्त चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी के कोई भी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेंगे। यदि शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, डीएफओ आकाशदीप वधावन, पीडी संत कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें