फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से कार बाइक से भिड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से कार बाइक से भिड़ी, एक की मौत
विज्ञापन

सहजनवां। इलाके के सीहापार फोरलेन ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित कार दूसरे लेन पर चली गई और बाइक सवार चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि कार चालक और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।
सुधीर यादव (35) पुत्र रामप्रीत यादव निवासी सीहापार बृहस्पतिवार को खलीलाबाद से दरवाजा लगाने के लिए मिस्त्री लेकर आए थे। दीवाल में हैंगर लगाने के लिए समान लेने मिस्त्री की बाइक लेकर दुकान पर गए थे। वापस लौटते समय ओवरब्रिज से पश्चिम दिशा से होते हुए बाइक से घर जा रहा थे, जबकि भीटी रावत निवासी जवरूल हसन पुत्र इम्तियाज कार से पत्नी सब्बू के साथ खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। सीहापार ओवरब्रिज पर गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार डिवाइडर पार कर दूसरे लेन की रूट पर चली गई और उसी दौरान आ रहे बाइक सवार सुधीर यादव को रौंद दिया, जबकि कार सवार भीटी रावत निवासी जवरूल हसन और उनकी पत्नी सब्बू घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहजनवां भेजा जहां बाइक सवार सुधीर यादव की मौत हो गई। घायल दंपती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुधीर यादव दो बच्चियों के पिता थे। बड़ी बेटी दस साल की अनन्या है तो वहीं छोटी आठ साल की अंजली है। सुधीर पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें