फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार की इनाम बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह अक्तूबर-2018 में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने इसे सिसवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया राधेश्याम यादव निवासी अहिरौलीदान थाना तरयासुजान अक्तूबर-2018 से ही फरार था। तत्कालीन एसओ विनय कुमार पाठक ने अहिरौलीदान में बड़ी गंडक नदी के उस पार रेता क्षेत्र में छापा मारकर वहां से 26 ड्रम स्प्रिट, 370 पेटी शराब के साथ भारी मात्रा में खाली शीशी, ढक्कन, रैपर, क्यूआर कोड बरामद किया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त छोटेलाल सहित 14 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में नामजद 14 व्यक्तियों के अलावा राधेश्याम यादव का नाम भी सामने आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। उसपर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें