फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष पर दुष्कर्म की कोशिश का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष पर दुष्कर्म की कोशिश का केस
विज्ञापन

गोरखपुर। संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी पर एक महिला ने सिलाई मशीन देने के बहाने कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। युवती ने 21 सितंबर को सीओ गोरखनाथ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
दर्ज केस के मुताबिक युवती को सिलाई मशीन की जरूरत थी। इसके लिए उसने रिश्ते में भाई लगने वाले मोहल्ले के एक युवक से संपर्क किया। युवक ने कहा कि संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी से उसके अच्छे संबंध है। दस नंबर बोरिंग के पास उद्योग विभाग का दफ्तर है, वहां जाओ, सिलाई मशीन मिल जाएगी। 19 सितंबर को युवकके कहने पर वह उद्योग विभाग के कार्यालय में आशुतोष त्रिपाठी से मिलने गई। मुलाकात होने पर युवक का हवाला देकर उसने सिलाई मशीन की मांग की। आरोप है कि उसकी बात सुनने के बाद आशुतोष त्रिपाठी उसे अंदर कमरे में ले गए। आरोप है कि अंदर ले जाकर आशुतोष ने कहा कि तुम्हें कई सिलाई मशीन दिला दूंगा, पर जैसा कहता हूं वैसा करो। इसके पहले कि वह कुछ समझ पाती, उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। भागने के दौरान वह कमरे में गिर गई जिससे घुटने में चोट भी आई। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे बदनाम करने के लिए कुछ लोगों ने साजिशन आरोप लगाया है। वह सब्सिडी घोटाले की जांच कर रहे हैं। इसमें प्रथम दृष्टया विभाग के कई लोग दोषी पाए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भी भेजी गई है। दोषी पाए गए लोगों ने ही पेशबंदी कर मेरे विरुद्ध साजिश रची है। मेरी मांग है कि मुकदमे की तफ्तीश एसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
- आशुतोष त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें