फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: हनुमानगढ़ी में रोज की तरह खुले बाजार, भारी फोर्स के बीच भी माहौल सामान्य

Sat, 09 Nov 2019 09:41 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आयोध्या का माहौल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अयोध्या विवादित जमीन को लेकर आज यानी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसके मद्देनजर शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के चप्पे-चप्पे में फोर्स तैनात कर नजर रखी जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार रात से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में लोगों से शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की जा रही है। शनिवार सुबह से ही फैजाबाद में लगातार लोगों से सौहार्द की अपील की जा रही है। दोनों ही समुदायों के लोग आम जनमानस से कोर्ट के आदेश का सम्मान करने का आग्रह कर रहे हैं।

 

दोनों समुदायों के पक्षकार आम जनमानस के अलावा मीडिया व सभी धर्मों के धर्मगुरु और साधु संतों से भी संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। वहीं हनुमानगढ़ी का माहौल आम दिनों के जैसा ही बना हुआ है। अयोध्या में किसी भी तरह के वाहन के घुसने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि दर्शन-पूजन के लिए लोगों को पैदल जाने की अनुमति दी जा रही है। 

Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जज जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला

विज्ञापन


शनिवार सुबह चार बजे आरती के बाद करीब आठ बजे आसपास की दुकाने खुल गई हैं। मंदिर में भक्तों का आना-जाना भी सामान्य दिनों की तरह ही बना हुआ है, हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर नजर आ रही है।
विज्ञापन


वहीं बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील। उन्होंने कहा कि फैसला चाहे जिसके पक्ष में आए सभी लोग शांति और सौहार्द से उसे स्वीकार करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें