फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला: संवेदनशीलता बढ़ने पर परिवर्तित होगा हाइवे

Sat, 09 Nov 2019 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अयोध्या विवाद के फैसले के मद्देनजर आवश्यकता पड़ी तो गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर यातायात बंद कर दिया जाएगा। यद्यपि इसे लेकर अंतिम क्षण तक कोशिश होगी कि वाहनों के आवागमन में बाधा न डाली जाए।

विज्ञापन


मगर अयोध्या में भीड़ ज्यादा हो जाने अथवा संवेदनशीलता के कारण मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर खाका खींचा जा चुका है। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सड़क मार्ग के अलावा अयोध्या जिले की सीमा से सटे सरयू नदी के घाटों पर भी निगरानी होगी।

फोरलेन डायवर्जन का खाका
गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संत कबीर नगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा जबकि सरकारी वाहन बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन


लखनऊ, फैजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी। लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी। जबकि अंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें