फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ग्रामीण से राजेश पांडेय व बांसगांव से धर्मेंद्र बसपा प्रत्याशी

Sat, 03 Sep 2016 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने एक और विधायक का टिकट काट दिया है। पार्टी ने बांसगांव सुरक्षित सीट से विधायक डॉ. विजय कुमार की जगह धर्मेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। वहीं छात्र राजनीति से बसपा में शामिल हुए राजेश पांडेय को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तथा जगदीश सिंह को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


सहजनवां में पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर एमएलसी दिनेश चंद्रा ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का निर्देश है कि सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जुट जाएं। उन्होंने दोनों मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर बूथ की समीक्षा एक महीने में कर ली जाए। कार्यकर्ता मतदाता सूची बनाने का कार्य बूथ स्तर पर शुरू कर दें। जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए लग जाएं।

इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला, विधायक देव नरायन उर्फ जीएम सिंह, विधायक विजय प्रताप, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, संजय पांडेय, अशोक कुमार, विश्वजीत सिंह, एसपी सिंह, रामदेव पासवान, विवेकानंद सिंह आदि उपस्थित थे। राजेश को प्रत्याशी बनाने पर बधाई दी गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजेश पांडेय को प्रत्याशी बनाने पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी से राजनीति शुरू करने वाले राजेश को प्रत्याशी बनाने से युवाओं में काफी उत्साह है। बधाई देने वालों में जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र, मंडल कोऑर्डिनेटर हरि प्रकाश निषाद, जिला प्रभारी गौतम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, एजाज अहमद, राधेश्याम गौतम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें