फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद झूम के बरसे बादल, नौ को भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
बारिश के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय में जाती युवतियां।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद झूम के बरसे बादल, नौ को भारी बारिश के आसार
विज्ञापन

गोरखपुर। उमस भरी गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दी। गुरुवार की दोपहर में करीब आधे घंटे तक बादल झूमकर बरसे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले कुछ दिन लगातार बारिश से लोगों के लिए राहत वाले साबित होंगे। वहीं नौ जुलाई को भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह सूरज के तेवर बहुत तल्ख थे। बिल्कुल साफ आसमान में सूरज वातावरण में नमी की वजह से पिछले दिनों की तरह गर्मी से परेशान करने वाला नजर आ रहा था, लेकिन दोपहर करीब पौने 12 बजे बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं तापमान में काफी गिरावट आ गई। वातावरण में नमी बढ़ने और पुरवा हवा चलने से पारा लुढ़ककर 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिन लगातार बारिश की संभावना है। तापमान भी 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
आधे घंटे की बारिश ने शहर के कई इलाकों में लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। रेती रोड, दाउदपुर, विजय चौराहा, बक्शीपुर, गीताप्रेस, साहबगंज, असुरन चौक समेत शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। आधे घंटे की बारिश के बाद इन इलाकों में करीब तीन से चार घंटे तक पानी भरा रहा। वहीं नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरे दिन सक्रिय रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने कहा कि जहां जहां जलभराव की सूचना मिली, तत्काल वहां टीम भेजकर नालों को साफ कराया गया। नालों में पॉलिथीन और कचरा फंस जाने से नालों का बहाव रुक गया था। पांच-पांच लोगों की 10 टीमें बनाई गईं थी। सूचना मिलने पर टीम को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।
गीताप्रेस रोड के व्यापारियों ने नाला सफाई की मांग की
नाले के बेहतर सफाई नहीं होने से गीताप्रेस रोड पर काफी देर तक जलभराव रहा। थोक वस्त्र व्यवसाय वेलफेयर सोसायटी ने नगर निगम के अधिकारियों से इलाके के नालों की बेहतर सफाई कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि नाले की बेहतर ढंग से सफाई नहीं होने से यहां बारिश के बाद काफी जलभराव हो जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन पर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने सफाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

0551-12342621 पर दें जलभराव की जानकारी
अगर आपके इलाके में जलभराव हो जाता है तो नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में फोन करके इसकी जानकारी दे सकते हैं। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव संबंधी हेल्पलाइन नंबर 0551-12342621 दिन-रात सक्रिय रहता है। इस पर किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें