फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोवा मंडी में छापा, माल छोड़कर भागे दुकानदार

Sat, 19 Mar 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खोवा मंडी में नमूना लेते खाद्य विभाग के अफसर। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट लवकुश तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को गोलघर स्थित खोवा मंडी में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया। क ई दुकानदार माल छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने खोवा के तीन, मिल्ककेक व सोनपापड़ी के एक-एक नमूने लिए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि टीम ने सुबह मेडिकल कॉलेज रोड पर भी कुछ दूधियों के दूध की जांच की। टीम ने वहां से दूध के तीन नमूने लिए। सभी नमूनों को सोमवार तक जांच के लिए भेज दिए जाएंगे। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, विजय कुमार यादव, कन्हैया लाल वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।   ढाई क्विंटल खोवा, 45 किलो पनीर जब्त गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुबह 4:30 बजे रेलवे बस अड्डे पर छापेमारी कर पांच डलिए में रखा करीब ढाई क्विंटल खोवा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया। टीम को वहां मिलावटी खोवा की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान किसी ने भी माल को अपना नहीं बताया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद टीम उसे कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय उठा लाई। खोवा और पनीर दोनों ही कानपुर से आई बस से उतारा गया था। 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय ने बताया कि दोपहर में नंदकिशोर नाम के व्यक्ति ने पनीर पर अपनी दावेदारी की, जिस पर टीम ने नमूना लेकर माल छोड़ दिया। हालांकि खोवे को लेकर अभी तक किसी ने दावेदारी नहीं की है। टीम का कहना है कि 24 घंटे के भीतर अगर किसी ने दावेदारी नहीं की तो उसे नष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने सप्ताह भर पहले ही कानपुर से मिलावटी खोवा लाने के इस पूरे खेल को प्रमुखता से उजागर किया था। पिछले साल भी होली के दौरान करीब 10 दिन तक चले अभियान में कानपुर से लाए गए आठ सौ किलो से अधिक मिलावटी खोवा जब्त किया गया था।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें