फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ड्रेस बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर छापे

Tue, 09 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से दस्तावेज इकट्ठा करती टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्कूल ड्रेस बेचने में मनमानी करने वाले शहर के पांच व्यापारियों के सात प्रतिष्ठानों पर सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो व्यापारियों के खरीद, बिक्री का रिकार्ड उपलब्ध न कराने पर कागजात जब्त कर लिए गए। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी टीम साथ ले गई। कुछ प्रतिष्ठानों से कर चोरी के मामले पकड़े गए। इनके मालिकों को नोटिस देकर तलब किया गया है।
विज्ञापन


शहर के पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम पर स्कूल ड्रेस बेचने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर एडिशनल कमिश्नर एके कुरील ने अलग-अलग टीमें गठित कीं और एक साथ छापेमारी कराई। बक्शीपुर स्थित खालसा ट्रेडर्स और विद्यार्थी केंद्र से कुछ महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वाणिज्य कर अफसरों के मुताबिक इन प्रतिष्ठनों के मालिक की ओर से स्पष्ट हिसाब नहीं दिया जा सका। टीम ने सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को जांच के लिए कार्यालय बुलाया है।

गोलघर के विद्यार्थी केंद्र, एसके इंटरप्राइजेज, फाइन होजरी और फाइन ड्रेसेज के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। कुछ प्रतिष्ठानों से बड़े-बड़े पब्लिक स्कूलों के लेटर पैड बरामद हुए हैं। स्कूल संचालकों ने बाकायदा ड्रेस बेचने के लिए प्रतिष्ठानों को अधिकृत किया है। इसके एवज में कमीशनबाजी भी तय है। इन मामलों की गहन छानबीन में विभाग की टीम जुटी है। कर चोरी के कुछ मामले सामने आए हैं। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि ड्रेस की बिक्री के सत्यता की जांच ग्राहकों से की जाएगी। ज्यादातर प्रतिष्ठानों के मालिक टीम को यह नहीं बता सके कि उनके यहां से कितने स्कूलों की कितनी ड्रेस और कितनी कीमत पर बेची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें