असुरन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर दो जूनियर छात्रों की पिटाई भी की। एक जूनियर छात्र एक का सिर फूट गया। इससे नाराज छात्रों ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर हंगामा किया। उसके बाद प्रिंसिपल ने पांचों आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया। उधर, शाहपुर थाने में तीन आरोपियों पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
द्वितीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि सीनियर छात्र रैगिंग के नाम पर उनके साथ अभद्रता की। सीनियर छात्र पहले मोबाइल नंबर मांग रहे थे। बाहर जाने पर कुछ युवकों के साथ मिलकर अश्लील टिप्पणी की। छात्रा ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी तो सभी प्रधानाचार्य के पास शिकायत करने पहुंचे।
इसकी जानकारी होते ही सीनियर छात्र एकजुट होकर घर जाते समय छात्र सुमंत त्रिपाठी को पीट दिया। उसके बाद सुमंत और साथी छात्र कॉलेज प्रशासन के पास शिकायत करने गए थे। उससे गुस्साए सीनियर छात्रों ने परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से छात्र प्रशांत मणि त्रिपाठी, अंबरीष और मनीष घायल हो गए। प्रशांत का सिर फूट गया। पीड़ित छात्र असुरन पुलिस चौकी पर पहुंचे और तहरीर दी।
इन्हें किया गया निष्कासित
सिविल अंतिम वर्ष अमन कुमार तिवारी, मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के आशुतोष तिवारी, प्लास्टिक एंड मोल्ड टेक्नोलॉजी (पीएमटी) द्वितीय वर्ष के अवनीश धर द्विवेदी, पीएमटी अंतिम वर्ष के मनोज सिंह, पेंट टेक्नोलॉजी अंतिम वर्ष के नीतिश सिंह।
''छात्रा ने पांच छात्रों पर रैगिंग का आरोप लाकर शिकायत की है। आरोपी सभी छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है।''
- दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक असुरन