डीएम दफ्तर पर धरना देते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोग।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
भाजपा के पूर्व नेता दयाशंकर की बेटी के संबंध में विवादित बयान देकर फंसे बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, आरएन सिंह और बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर और तमाम नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि इनको भी तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में सभी भारतीयों को एक समान दंड प्रक्रिया में अंतर्गत रखा गया है।
प्रदर्शन के दौरान ही मांग की गई कि स्वाती सिंह और उनकी पुत्री को विशेष सुरक्षा दी जाए। इस अवसर पर शासन को चेतावनी भी दी कि अगर बसपा नेताओं की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो महासभा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. विश्व नारायण सिंह, रघुनाथ सिंह, राम सिंगार सिंह, सत्येंद्र सिंह, आलोक सिंह, प्रशांत सिंह, चिंतामणि दुबे, जयगोविंद यादव, दीप्तिमान श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।