दीक्षांत समारोह में शामिल होने से रोकने और दुर्व्यवहार करने के विरोध में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रनेता पवन कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि दीक्षांत समारोह में कुछ छात्रों ने जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
मुख्य नियंता से इस संबंध में अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने आमंत्रण पत्र फाड़ दिया। पवन ने के कुलपति को ज्ञापन देकर मुख्य नियंता पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र शामिल थे।