जिले में तैनात एक सरकारी डॉक्टर पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले शख्स ने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है। मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने जांच का आदेश दे दिया है। सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ को जांच सौंपने के साथ ही महराजगंज के सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से उनकी ओपीडी रिकॉर्ड समेत सभी आख्या को मांगा है।
कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत न्यू पीएचसी मछलीगांव में तैनात डॉ. केशरी नंदन पर महराजगंज के सिसवां बाजार चौकी के समीप विभूति क्लीनिक नाम से प्राइवेट क्लीनिक चलाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके पहले भी इसी मामले में डॉक्टर की शिकायत की गई थी मगर कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की कॉपी उसने कमिश्नर को भेजी है।