फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के बीच प्रधान ने भाई ने चला दी गोली, मौत

विज्ञापन
विपुल सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पंचायत में प्रधान के भाई ने युवक को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

व्यवसायी की ट्रॉली से टूटी थी इंटरलॉकिंग, समझाने पर पट्टीदार से हुआ था विवाद
बांसी कोतवाली क्षेत्र के असनहरी गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के असनहरी गांव में सोमवार की सुबह टूूटी सड़क के विवाद में चल रही पंचायत में ग्राम प्रधान के छोटे भाई ने एक युवक को गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रधान का भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रधान सहित तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ऐहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
असनहरी गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ लालजी के घर 16 नवंबर को एक गल्ला व्यवसायी ट्रॉली लेकर धान खरीदने आया था। ट्रॉली के गुजरने से निर्माणाधीन इंटरलाकिंग के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात पर ग्राम प्रधान पंकज सिंह व व्यापारी में विवाद हो गया। प्रधान के पट्टीदार विजय प्रताप सिंह व उनके पुत्र विपुल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी बहस हो गई। सोमवार सुबह इस मामले में प्रधान के घर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में विवाद बढ़ गया और प्रधान के छोटे भाई प्रशांत सिंह ने विपुल सिंह (25) को गोली मार दी। गोली विपुल के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डिड़ई चौकी इंचार्ज एसआई भानुप्रताप सिंह, एसएचओ शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ राजेश त्रिपाठी भी गांव पहुंच गए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रधान के परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट---
- शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस टीम बस्ती गई है। ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
- विजय ढुल, एसपी- सिद्धार्थनगर
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें