फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी सुविधा पूजा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी सुविधा पूजा स्पेशल
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने (82915/82916) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुविधा पूजा स्पेशल तीन फेरों में चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही (09015/09016) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल तीन फेरो में चलाई जाएगी।
(82915) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुविधा स्पेशल एक तथा आठ नवंबर (प्रत्येक शुक्रवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, दूसरे दिन भरतपुर, अछनेरा स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (82916) गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुविधा स्पेशल गोरखपुर से 26 अक्तूबर दो तथा नौ नवंबर (प्रत्येक शनिवार) को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

09015 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 15, 22 एवं 29 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलेगी और बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी दूसरे दिन भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09016 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक गोरखपुर से 16, 23, 30 नवंबर को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें