फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगे शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए लूट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे लूट, गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए लूट करने वाले दो आरोपियों को रामगढ़ताल पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की तीन बाइक और लूट के 6100 रुपये व पर्स बरामद किया है। दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को सीओ कैंट बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह और फलमंडी चौकी इंचार्ज हमराहियों की सूचना पर रामपुर हनुमान मंदिर के पास खड़े थे। तभी दो युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वे लुटेरे हैं। पुलिस की पूछताछ में उनकी पहचान सूरजकुंड निवासी नील रतन तिवारी और गोरखनाथ निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद रुपये व पर्स को 23 अक्तूबर को एटीएम से रकम निकाल कर जा रही महिला से लूूटा था। साथ ही मोटरसाइकिलों को अलग-अलग थानाक्षेत्रों से चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें