फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारों के संरक्षक को जेल भेजेगी पुलिस

Wed, 13 Jan 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एनईआर के डिप्टी चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी की घर में हत्या करने वाले तीन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी के साथ ही उसके मामा को जेल भेजने के बाद पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में उनके रिश्तेदार और दोस्तों के घर दबिश दे रही है। दबाव के बाद भी बदमाशों के न मिलने पर उनके संरक्षक को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य आरोपी अनवर उर्फ पिंटू और उसके मामा फतेहपुर निवासी महताब को पुलिस ने जेल भेजने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी। वारदात में शामिल जटाशंकर चौक के रहने वाले पिंटू, राजू, गोलू के घरवालों को हिरासत में लेकर उनका लोकेशन पता करने में पुलिस की टीम जुटी है।
छानबीन में पता चला कि अनवर का दोस्त भंडारी का काम करता है। एक कैटर्स के वहां वह दो साल से काम करता था। दो अन्य साथी मजदूरी करते थे। फरार हत्यारों की आखिरी लोकेशन कानपुर के आसपास मिली थी। उसके बाद वह कहां गए कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों को संरक्षण देने वाले लोगों को जेल भेजने की तैयारी में है।
यह था मामला
सात जनवरी की रात विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहने वाले पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और एचपी चिल्ड्रेन की प्रिंसिपल उनकी पत्नी तूलिका की हत्या कर बदमाशों ने घर में लूटपाट की थी। कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले ड्राइवर जटाशंकर चौक निवासी अनवर को उसके मामा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन

वारदात में शामिल अनवर के तीन अन्य साथी फरार हैं। इनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें