फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन और जुलूस में शामिल हर शख्स पर रहेगी नजर  

Sun, 09 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के जुलूस में शामिल हर शख्स पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़-भाड़ वाले स्थान के अलावा चिह्नित मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिहाज से हर चौराहे पर पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

 
डीजीपी के निर्देश पर अधिकारियों ने शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा का मैप तैयार किया है। आईजी, डीआईजी की सहमति के बाद एसएसपी ने प्लान पर मुहर लगाते हुए मातहतों को सख्ती से इसका पालन करने के लिए कहा है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यहां वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मनचलों से निपटने के लिए सादे लिबास में रंगरूटों के साथ ही महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा बाइक से गुंडा दमन दल एसपी (सिटी) की निगरानी में पूरे शहर में भ्रमण करेगा।

शहर के 19 प्रमुख चौराहे पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इसके अलावा सभी अधिकारी और थानेदार वीडियो कैमरे के साथ भ्रमणशील रहेंगे। त्योहार में खलल डालने वाले लोगों की पुलिस निगरानी भी कर रही हैं। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। खलल डालने की कोशिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें