फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: 815 हुईं पास, एक का पैर फैक्चर

Mon, 11 Apr 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउड पर सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगातीं महिला अभ्यर्थी। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के चौथे दिन सोमवार को 956 महिला अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं। 50 से ज्यादा ने दौड़ बीच में ही छोड़ दिया। इस दौरान ट्रैक पर गिरी एक युवती का पैर फैक्चर हो गया है। दौड़ में कुल 815 लड़कियां पास हुई, जिसमें 20 ने 11 मिनट के भीतर दौड़ पूरी कर शत प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के कारण सिपाही भर्ती की दौड़ नहीं हुई थी। सोमवार को 1201 एक महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें शनिवार को अनुपस्थित रहने वाली एक अभ्यर्थी शामिल थी। सुबह 6:30 बजे शुरू हुई दौड़ नौ बजे तक चली। बुलाए गए अभ्यर्थियों में 956 उपस्थित हुईं। दौड़ के दौरान ही कई ट्रैक से हट गईं।

दौड़ते समय गिरी एक युवती का पैर फैक्चर हो गया, जिसे घरवाले लेकर चले गए। बता दें कि सात अप्रैल से महिला सिपाहियों की भर्ती के लिए 26वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर दौड़ चल रही है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां घायल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को दौड़ समय से पूरी हो गई। परीक्षा होने के कारण कई अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार 16 अप्रैल से पहले की तारीख ले चुकी हैं। इसलिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें