फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने छापेमारी कर 5500 लीटर अवैध डीजल पकड़ा, जांच शुरू

Fri, 18 Oct 2019 09:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया के मईल थानाक्षेत्र के गजराज गांव में पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर 5500 लीटर डीजल की अवैध खेप बरामद की। मौके से पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम सलेमपुर, बरहज और जिला पूर्ति अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में डीएम स्तर से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सीआईयू प्रभारी अनिल यादव को सूचना मिली कि मईल थानाक्षेत्र के गजराज गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से डीजल बेच रहा है। सूचना के आधार पर वह कांस्टेबल मेराज, अरुण और संतोष के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। छानबीन में पता चला कि गांव निवासी उमेश सिंह ने 1995 में डीजल पेटी का लाइसेंस लिया था। 2010 तक उनका लाइसेंस मान्य था। 

इसके बाद 2016 तक ट्रेजरी चालान जमा कर बिक्री करते रहे हैं। इसके बाद से कोई रिकार्ड उनके पास नहीं था। जांच में न स्टॉक रजिस्टर मिला और न ही डीजल की खरीद-बिक्री का कोई ब्योरा। छापेमारी की सूचना पर एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार यादव, एसडीएम बरहज रामविलास राम, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, एआरओ मनोज कुमार, आपूर्ति निरीक्षक नारायण, शिवकुमार, अख्तर शमीम भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके से 5500 लीटर डीजल कब्जे में लिया। सीआईयू टीम प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उनके स्तर से कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने डीजल अपने कब्जे में लिया है। डीजल बेचने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें