फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों पर घोषित होगा इनाम

विज्ञापन
बड़हलगंज में गोलीकांड की घटना की जांच करती पुलिस और फोरेंसिक
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों पर घोषित होगा इनाम
विज्ञापन

चिल्लूपार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव पर जानलेवा हमले और शिवानंद मौर्या की हत्या की जांच तेज हो गई है। बुधवार की देरशाम फॉरेंसिक टीम दवनाडीह गांव गई और सीन रीक्रिएशन करके साक्ष्य जुटाए। फोटोग्राफी भी की गई है। दूसरी तरफ, बड़हलगंज पुलिस ने भी दवनाडीह गांव जाकर जांच-पड़ताल की है।
दवनाडीह गोलीकांड के ज्यादातर आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब मुख्य आरोपी सुनील यादव पर 25 से 50 हजार रुपये इनाम घोषित करने की तैयारी है। और भी आरोपियों पर इनाम घोषित किया जा सकता है। इस मामले में 11 आरोपी नामजद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के 25 सगे-संबंधियों को हिरासत में लिया गया है। कुछ लोगों को आजमगढ़ से हिरासत में लिया गया और पूछताछ भी की जा रही लेकिन सबके नाम गोपनीय रखे गए हैं। किसी की गिरफ्तारी कागजात में नहीं दिखाई है। दूसरी तरफ, प्रसपा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ गई है। अब एक दरोगा और दो सिपाही उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

घायलों की हालत में सुधार
गोलीबारी में घायल चंद्रशेखर और शैलेश की हालत में अब सुधार है। गोली निकाली जा चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि घायलों को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये था मामला
दवनाडीह गांव में चार अगस्त की देररात 20 राउंड फायरिंग की गई थी। गोलीबारी में मिश्रौलिया गांव के इलेक्ट्रिशियन शिवानंद मौर्या (40) की मौत हो गई थी। वहीं, प्रसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे चंद्रशेखर यादव और शैलष यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना में प्रसपा जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें