फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से लूूट मामले मेें छह बदमाश गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

Fri, 18 Oct 2019 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोरखपुर
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

इलाके में पकड़े गए दो बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। बदमाशों के चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। मंगलवार को पीआरवी 340 की सतर्कता से दो बदमाश पकड़े गए थे। पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर चोरी और लूट का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इनका एक साथी मंजीत फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर तिलारी गांव निवासी आदित्य यादव, डोहरिया निवासी गौरव सिंह, गाहासाड़ निवासी जान मुहम्मद, बुढ़ियाबारी निवासी अखिलेश यादव, विकास सिंह, बोक्टा के अरुण कुमार के रूप में हुई।

सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह ने थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मंगलवार को फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के साथ मोबाइल फोन लूट की घटना हुई थी। सूचना पर पीआरवी 340 ने आदित्य यादव और गौरव सिंह को दबोच लिया, लेकिन मौके से दोनों के अन्य साथी फरार हो गए। जांच में उन बदमाशों के नाम सामने आने के बाद बुधवार की रात पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके पास से मिलीं तीन मोटसाइकिलें चोरी की होने की पुष्टि हुई है। जबकि एक बाइक के बारे में जांच जारी है। आरोपियों ने फरार साथी का नाम मंजीत सिंह बताया है। पुलिस के मुताबिक वह गैंग का सरगना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें