फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घटिया पाइपलाइन बिछाने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में घटिया पाइपलाइन बिछाने की होगी जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में विभिन्न इलाकों में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच होगी। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से सदन में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सरकार को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
नगर विधायक ने विधानसभा में बताया कि अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फॉर स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) योजना के तहत शहर में पाइप्ड पेयजल की आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से पाइपलाइन डाली गई है। आपूर्ति शुरू होने के बाद धांधली सामने आ रही है। लच्छीपुर वार्ड के आजाद नगर मोहल्ले में पाइपलाइन का पानी मोहल्ले की सड़कों पर फैल गया है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एसपी द्विवेदी के सामने जब अंडरग्राउंड पाइप खोदकर निकलवाई गई, तो एक मीटर पाईप का डेढ़ फि ट हिस्सा फ टा था और वजन मानक के अनुरूप नहीं था। गड्ढों को मिट्टी की जगह खुदाई में निकली ईंट के टुकड़ों से ही भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक ने बताया कि उन्होंने जलनिगम के प्रबंध निदेशक तथा विशेष सचिव अनिल कुमार वाजपेयी से जांच कराने का आग्रह किया। लेकिन जांचकर्ता खराब, फ टी पाइप ले जाने की जगह जांच के लिए सामान्य पाइपों का हिस्सा ले गए। प्रबंध निदेशक से आपत्ति खराब पाइप जांच के लिए भेजी गई। नगर विधायक ने कहा कि यह सिर्फ एक मोहल्ले का हाल है। ऐसे में जरूरी है कि गोरखपुर के चारों जोन के सभी कार्यों की जांच कराई जाए। मांग की कि सारी खराब पाइपें निकाल कर अच्छी गुणवत्ता की पाइप डाली जाए और जिम्मेदार अभियंताओं तथा भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास करने वाले जांच दल के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सरकार को जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें