फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमे साउंड पर डीजे बजाने के लिए जारी हुए समिति के सदस्य, भक्तों की जुटी भीड़

Sun, 06 Oct 2019 08:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
भीड़ ने की नारेबाजी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महाराजगंज के सिसवा कस्बे में मां दुर्गा पंडाल में डीजे बंद करा जब्त करने के मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। इसके बाद बैठक में 75 डिसिबल तक साउंड बजाने का निर्णय हुआ। बाद में समिति के सदस्यों ने पंडाल के लाइट जा दिए जिसके बाद भक्तों की लंबी लाइनें लगने लगीं। 

विज्ञापन


बता दें कि महाराजगंज के सिसवा कस्बे में मां दुर्गा पंडाल में डीजे बंद करा जब्त करने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद गुस्साए दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने पंडाल की बत्ती बंद कर दी।

हालांकि बाद में शाम छह बजे कार्रवाई के बाद से ही लोग आक्रोशित हो गए। इस बीच आक्रोशित लोगों को कई बार पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


सभी समितियों के पदाधिकारी सिसवा कस्बे में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एकत्र होकर प्रशासन की कार्रवाई पर चर्चा करने में जुट गए। निर्णय लिया गया कि दुर्गा पंडाल में पांच दीपक जलाए जाएंगे। बत्ती बंद रहेगी। साथ ही प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा। 

पुलिस प्रशासन के मुताबिक रविवार शाम छह बजे सिसवा कस्बे में स्टेशन रोड पर श्री बाल दुर्गा पूजा समिति और दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में डीजे बजाने पर डीजे को जब्त किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 

7.30 बजे सभी समितियों के पदाधिकारी सिसवा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बैठक किया। यहां पर निर्णय लिया गया कि प्रतिमा विसर्जन नहीं होगा। साथ ही पंडालों में बत्ती बुझाकर शांतपूर्ण ढंग से विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान रोशन मद्धेशिया, आकाश सिंह, विजय जायसवाल, राकेश, गंगा सागर आदि मौजूद रहे। एसडीएम निचलौल सत्यम मिश्रा ने कहा कि लोगों को समझाया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। डीजे पर प्रतिबंध है। इसका पालन सभी को करना होगा। जल्दी ही मामले को शांत करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें