दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की संस्तुति होने के बाद खुशी मनाते युवा
- फोटो : Rajesh Kumar
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित करने की राजभवन से मिली अनुमति की खुशी प्रतिमा स्थापना संघर्ष मंच से जुड़े सत्याग्रही युवाओं ने शनिवार को अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई। सत्याग्रही युवाओं ने इसका श्रेय खुद के संघर्ष को दिया और यूनिवर्सिटी परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
मंच के अध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं के आखिरकार पड़ाव मिल ही गया। मंच से जुड़े युवा लंबे समय से इसके लिए संघर्षरत थे और पिछले दो दिनों से इस सिलसिले में सत्याग्रह की शुरुआत हुई थी। कुलपति प्रो. अशोक कुमार की ओर से जब राजभवन से प्रतिमा स्थापना की मंजूरी की खबर मिली तो मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल देव ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। सफलता पर खुशी मनाने वालों में मंच के मंत्री शिवेंद्र पांडेय, हर्षवर्धन सिंह, भीम यादव, रणविजय सिंह, शिवशंकर गौड़, राजीव ऋषि तिवारी, आजाद पांडेय आदि रहे।
दीनदयाल की मूर्ति लगाने के फैसले का स्वागत
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाए जाने के कार्य परिषद के फैसले का स्वागत करते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि इसके लिए कार्य परिषद के लोग बधाई के पात्र हैं। फैसले पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मनोज अग्रहरि, बृजकिशोर राय, वीरेंद्र निषाद, चिंतामणि पांडेय, किशोरी लाल जायसवाल, विष्णु गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ. तारा क्षेत्री, विशाल गुप्ता, शशिकांत सिंह, राकेश निषाद, अरविंद चौधरी आदि थे।