फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरब से लेकर पश्चिम तक के फरियादी आ रहे मंदिर

Thu, 27 Apr 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की आस लेकर पूर्वांचल ही नहीं बुंदेलखंड और अन्य पश्चिमी जिलों से भी फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। बुधवार को इलाहाबाद, ललितपुर, गाजियाबाद, झांसी समेत कई जिलों के फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर मंदिर पहुंचे। फरियादियों के मांगपत्र को मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ भेज दिया है, जबकि प्रशासनिक महकमे के लोग शिकायतों को देखकर संबंधित तहसील व थानों के पास भेज रहे हैं। इसकी सूचना फरियादी को मोबाइल पर मैसेज से दी भी जा रही है।
विज्ञापन


गुरु गोरखनाथ मंदिर का दिग्विजय स्मृति भवन इस समय प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय बन हुआ है। वहां एक लाइन से टेबल व कुर्सियां लगी हुई हैं। सबसे किनारे आईजी का टेबल है। इस टेबल पर मंडल के बाहर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। दूसरे जिलों के पुलिस से संबंधित मामले डीआईजी के टेबल के पास बैठे एक दरोगा को थमाया जा रहा है, जबकि जिले स्तर की समस्या का निपटारा सीओ टीएन पांडेय कर रहे हैं। उनके सहयोग में दो दरोगा भी लगाए गए हैं। 

प्रशासनिक अधिकारियों के टेबल पर कमिश्नर और डीएम कार्यालय के तथा विकास भवन की समस्या के समाधान के लिए एक बीडीओ को लगाया गया है। इसके अलावा बिजली विभाग का भी एक टेबल लगा हुआ है, जहां विभाग के बाबू बैठे हैं। फरियादियों के प्रार्थना पत्र पहले डीएम के पास जाता है। फरियाद जिस विभाग का होगा, वह उस विभाग को मार्क कर देते हैं। इस तरह से अन्य विभागों का भी होता है। उसके बाद पत्र को स्कैन कर जन सुनवाई पोर्टल पर डाल दिया जाता है। इसके बाद आवेदक को मैसेज जाता है कि उसके आवेदन की क्या स्थिति है और कहां पहुंचा है। 
विज्ञापन


एसएसपी के टेबल पर आ चुके हैं 600 आवेदन 
यूं तो हर अधिकारियों के पास फरियाद लेकर लोग आ रहे हैं, पर सबसे अधिक फरियादी एसएसपी के पास पहुंचे हैं। वहां करीब 600 आवेदन अब तक आ चुके हैं। मंदिर में तैनात सीओ टीएन पांडेय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जूझते नजर आए। वह एक तरफ फरियादियों को समझाते हुए सही सलाह दे रहे थे तो दूसरी तरफ थानों पर फोन कर पीड़ित के साथ न्याय करने का निर्देश दे रहे थे।

बाहर से आ रहीं जमीन कब्जाने की शिकायत
बेटी की खोज में मंदिर पहुंचे इलाहाबाद के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र में कहा कि 15 दिन हो गए, उनकी बेटी को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। स्थानीय पुलिस के पास वह दौड़ते रहे, पर उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। वहीं गाजियाबाद, ललितपुर, झांसी, मुजफ्फरनगर से आए लोग भू-माफिया और अवैध कब्जे की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें