रोड के दौरान लगे जाम से लोग घंटों परेशान रहे।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
शहर में राजनीतिक पार्टियों की रैलियों और रोड शो के चलते गुरुवार को शहर में जाम की भयंकर स्थिति बनी रही। आम लोग दिनभर जाम से जूझते रहे है। सेकेंडों के सफर को तय करने में 15- 20 मिनट का समय लग रहा था। वाहन रेंगने को मजबूर थे। शास्त्री चौक से जिला पंचायत चौक तक एक सड़क बंद रखी गई थी, जिस कारण एक ही सड़क से दोनों ओर से गुजरने वाले ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियों, प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों सहित समर्थकों का रैलियों और रोड शो में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसके चलते जाम की समस्या आम लोगों को सताती रही। लोग आटो, रिक्शा या अन्य वाहन छोड़कर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर जाने के लिए मजबूर हो रहे थे। गोलघर, जिला पंचायत चौक, नगर निगम रोड, रुस्तमपुर, कचहरी से कचहरी चौक, आजाद नगर और मिर्जा पुर सहित कई इलाकों में रैलियां थी। मोटरसाइकि लों और जीप के अनेकों की संख्या में होने के कारण कई मिनटों तक जाम लगा। लोग इस जाम में बुरी तरह से फंसे रहे।
जिला प्रशासन की ओर से रोड शो के चलते लोगों को पहले ही सूचित करके शास्त्री चौक से जिला पंचायत चौक तक एक सड़क बंदकर दी गई थी, इससे व्यवस्था और भी ज्यादा बिगड़ गई। नगर निगम कार्यालय और रुस्तमपुर जैसे प्रमुख चौराहों के आसपास भयंकर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने को जूझती नजर आई। दोपहर में तेज धूप में जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।