फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने बढ़ाए कोल्ड डायरिया के मरीज

Sat, 23 Jan 2016 02:06 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम को भले ही हेल्दी सीजन कहा जाता है लेकिन खानपान में लापरवाही आप को बीमार बना सकती है। ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह से उल्टी-दस्त के साथ पेट में तेज दर्द होता है। पिछले चार दिनों में पंद्रह मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं इस बीमारी से निपटने के लिए सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


फिजीशियन डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रोट्रो और नोरो वायरस से पीड़ित बच्चों को कोल्ड डायरिया की शिकायत हो रही है। ठंड के मौसम में बरती गई लापरवाही मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाती है और संक्रमण के चलते उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। कोल्ड डायरिया सामान्य डायरिया की तरह है। इसमें पीड़ित को सर्दी, जुकाम के साथ बुखार होता है जिसके बाद बच्चे रोट्रो व नोरो वायरस की चपेट में आकर उल्टी-दस्त के शिकार हो जाते हैं। शादी और पार्टी का खाना खाने से भी बच्चे और बड़े दोनों ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सभी जरूरी दवाएं स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को डायरिया को लेकर सचेत रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


लक्षण
सिर में तेज दर्द
पेट में दर्द के साथ अकड़न
मांसपेशियों में खिंचाव, उल्टी, दस्त होना
हाथ, तलवा का ठंडा होना

बचाव
ठंड से शरीर का बचाव के साथ ही खानपान में परहेज
पर्याप्त पानी पीना चाहिए
संभव हो तो बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें