फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल पहुंचा हरियाणा, पंजाब से उठा पराली का धुआं

विज्ञापन
पराली वाली खबर में - फोटो : GORAKHPUR CITY
विज्ञापन
पूर्वांचल पहुंचा हरियाणा-पंजाब से उठा पराली का धुआं
विज्ञापन

गोरखपुर। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पराली जलाने की वजह से उठा धुआं गोरखपुर पहुंच गया है। इस वजह से शुक्रवार सुबह आकाश में धुंध छायी रही। साथ ही हवा में प्रदूषण स्तर भी बढ़ गया और गुणवत्ता खराब नापी गई। मानक के अनुसार एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 101 से 105 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए, लेकिन गोरखपुर का एक्यूआई 167-168 के आसपास पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जबतक हवा का रुख पछुवा रहेगा, तबतक सुबह के वक्त वातावरण में धुंध सी नजर आएगी। मानसून की समाप्ति के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाती है। साथ ही पुरवा हवा कमजोर पड़ जाती है और पछुवा हवा चलने लगती है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। सुबह पुरवा तो दोपहर बाद पछुवा हवा चलने लगती है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा के अलावा पश्चिमी उत्तरप्रदेश की ओर से हवा पूर्वी उत्तरप्रदेश की चल रही है। ऐसे में वहां पराली जलाने की वजह से उठ रहा धुआं भी साथ में पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर पहुंच रहा है। वातावरण में धूलकण और धुएं की मात्रा भी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि वातावरण में प्रदूषण मानक से काफी ज्यादा हो गया है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
स्थान एक्यूआई
गोरखपुर 168
लखनऊ 176
कुशीनगर 154
संतकबीरनगर 159
बस्ती 161
सिद्धार्थनगर 149
नोट - एक्यूआई माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें