फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के फ्लैट में 140 ने ही दिखाई रुचि

Tue, 26 Jul 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
फ्लैट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जीडीए को लोहिया इन्कलेव योजना में बड़ा झटका लगा है। देवरिया बाईपास पर बनने वाले 404 फ्लैट की योजना में अंतिम तारीख 25 जुलाई बीत जाने के बाद भी केवल 140 लोगों ने ही आवेदन किया है। जिसे देखते हुए जीडीए ने आवेदन फार्म लेने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना और एम्स की स्थापना होने पर आवासों की मांग बढ़ने का हर कोई अनुमान लगा रहा था। लेकिन जीडीए को इसमें निराशा हाथ लगी है। काफी प्रचार-प्रसार के बावजूद लोग फ्लैट लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लोहिया इन्कलेव में जीडीए ने 10 से 15 लाख रुपये में वन बीएचके फ्लैट और 26 लाख रुपये में टू बीएचके फ्लैट की योजना लांच की थी। लेकिन यह योजना परवान चढ़ने से पहले ही धड़ाम होती नजर आ रही है। महंगे दाम, योजनाओं के पूरा होने में देरी, गुणवत्ता विहीन कार्य के चलते जीडीए लोगों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है।

इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय का कहना है कि प्रचार-प्रसार में कुछ कमी रह गई। आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। बारिश के चलते अमरावती और वसुंधरा योजना में लोगों को फ्लैट आवंटित नहीं हो सका। 10 दिन के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराकर लोगों को कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें