फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल

Thu, 21 Nov 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश और एक दरोगा को गोली लग गई। फिलहाल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना सुबह करीब चार बजे के करीब देवरिया चौराहे की है। वहां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी समय एक बाइक पर सवार बदमाश अजय सिंह और उमेश यादव उर्फ बबलू बाइक से गांव कटरा खुर्द जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें जैसे रुकने का इशारा किया, पीछे बैठे एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक अजय सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजय सिंह के भी पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें