फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुली भी पाएंगे रेलकर्मियों की तरह सुविधाएं, साल में दो सेट पीटीओ व एक सेट पास मिलेगा

Wed, 03 Apr 2019 02:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अब कुली भी रेलकर्मियों की तरह सुविधाएं पाएंगे। उन्हें साल में दो सेट पीटीओ (प्रिविलेज) और एक सेट पास मिलेगा। इससे वे खुद और उनका परिवार देशभर में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन


यात्रा के दौरान कुली को रेलवे की तरफ से जारी आईकार्ड दिखाना होगा। अभी उन्हें सिर्फ एक पास दिया जाता था। यह सुविधा उन्हें शयनयान और जनरल श्रेणी के कोच में सफर करने पर मिलेगा। पीटीओ और पास की वैधता जारी होने के पांच महीने तक होगी। 

रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय जोन को इसे लागू करने का निर्देश दिया है। कुलियों को यात्रा की सुविधा मिलने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन


यह सुविधा लाइसेंस वाले कुलियों को ही दी जाएगी। पीटीओ और पास डीआरएम दफ्तर से जारी होगा लेकिन इसकी संस्तुति स्टेशन डायरेक्टर और स्टेशन प्रबंधक करेंगे। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर वेलफेयर वी मुरलीधरन ने आठ मार्च को इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि इस निर्णय से सभी टीटीई और चेकिंग स्टॉफ एवं आरक्षण केंद्र पर सुपरवाइजर को भी अवगत कराया जाए। उधर, इस निर्णय पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय और कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि एनएफआईआर इस मामले को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहा था। 

गोरखपुर में हैं 147 कुली 
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 147 कुली पंजीकृत हैं। इन्हें रेलवे की तरफ से बिल्ला आवंटित है। नई सुविधा का लाभ इन कुलियों और इनके परिवार वालों को मिलेगा। दो सेट पीटीओ से देश में कहीं भी जा सकेंगे। पीटीओ में एक तिहाई किराया देना पड़ता है। ब्रेक जर्नी में भी यह मान्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें