राष्ट्रीय सचिव की गाड़ी को रास्ते में रोका
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक फरेंदा मार्ग पर गाड़ी से जा रहे थे तो पेट्रोल पंप से पहले कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी तन्नू श्री के समर्थकों ने रास्ते में गाड़ी को रोक दिया। सभी ने उनसे टिकट दिलाने का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री श्यामनारायण तिवारी ने हाथ जोड़ टिकट दिलाने की मांग की। उनके साथ प्रहलाद प्रसाद, राजेश्वर मणि, प्रहलाद प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सभी की बातों को सुनने के बाद राष्ट्रीय सचिव चले गए। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध में नारेबाजी भी की।